फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttaranchal University won the management quiz

Dehradun News: उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने जीती मैनेजमेंट क्विज

Thu, 24 Sep 2026 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Uttaranchal University won the management quiz
देहरादून। उत्तरांचल विवि की टीम ने एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट क्विज 2.0 के रीजनल राउंड में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि इक्फाई विवि देहरादून की टीम दूसरे और मेजबान तुलाज विवि की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 20 विश्वविद्यालयों और संस्थानों की 245 टीमों के 490 छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तुलाज विवि में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का रीजनल राउंड कराया गया। इसमें छात्रों की प्रबंधन संबंधी समझ, विश्लेषणात्मक क्षमता, रणनीतिक सोच, निर्णय लेने और टीमवर्क को परखा गया। प्रतियोगिता के लिए 286 टीमों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 245 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शुरुआती मेंटिमिटर राउंड में 80 टीमें अगले चरण के लिए चुनी गईं। पेन-एंड-पेपर राउंड के बाद 18 टीमें आगे बढ़ीं। इनमें दो टीमों ने सीधे रीजनल फिनाले में जगह बनाई, जबकि 16 टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। सेमीफाइनल से छह टीमें फिनाले के लिए चुनी गईं। इस तरह आठ टीमें खिताबी मुकाबले में शामिल हुई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विवि के रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार उपाध्याय, डॉ. अर्घ्य सरकार, डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. सतीश कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed