सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi BRIDCUL Project Manager Suspended Over Irregularities in Bridge Construction

Uttarkashi: पुल निर्माण में अनियमितता पर ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक निलंबित, गुणवत्ता पर उठे थे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 17 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पुल निर्माण में बजरी के स्थान पर मिट्टी मिलाई जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। 

Uttarkashi BRIDCUL Project Manager Suspended Over Irregularities in Bridge Construction
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

सौड़–ओसला मोटर मार्ग पर गंगाड गाड़ में निर्माणाधीन आरसीसी पुल में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद ब्रिडकुल प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए परियोजना प्रबंधक अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Trending Videos


ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पुल निर्माण में बजरी के स्थान पर मिट्टी मिलाई जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। मामले की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की। ब्रिज रोपवे टनल अंडर इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत किमी 16 पर सौड़ से ओसला तक 30 मीटर आरसीसी स्पैन स्टील ट्रस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी सरकार का एक्शन: यूपीसीएल, यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसर किए कार्यमुक्त, सेवा विस्तार पर कर रहे थे काम

इसकी जांच में पाया गया कि निर्धारित मानकों के विपरीत रेत की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया है। इसके अलावा प्लम कंक्रीट में प्रयुक्त प्लम की मात्रा भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। आदेश में कहा गया है कि निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितताओं से न केवल विभाग की छवि प्रभावित हुई है, बल्कि कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगे हैं। यह स्थिति कार्यों की निगरानी में शिथिलता को दर्शाती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्रिडकुल प्रबंधन ने उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के तहत कार्रवाई करते हुए परियोजना प्रबंधक अजय कुमार को निलंबित कर ब्रिडकुल मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed