फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Various events will be organised on Tribal Pride Day.

Dehradun News: जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशभर में होंगे विभिन्न आयोजन

Wed, 21 Oct 2026 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Various events will be organised on Tribal Pride Day.
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशभर में होंगे विभिन्न आयोजन
विज्ञापन

एक से 18 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रमों का सिलसिला
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में एक से 18 नवंबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार सभी आयोजन व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए।
मंत्री खजान दास ने बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेश में एक विशाल राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन स्थल का चयन बाद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, समाज कल्याण विभाग की ओर से किए गए सुधारों, जनजातीय विरासत और महान जनजातीय नायकों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा जनजातीय कला, संस्कृति, नृत्य, संगीत और शिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के तहत चित्रकला, कहानी लेखन, कविता, निबंध और लघु लेख प्रतियोगिताओं के साथ ही फोटोग्राफी, क्विज और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। पारंपरिक कला-शिल्प का प्रदर्शन, जनजातीय उपलब्धियों का सम्मान और सामुदायिक जनसंपर्क कार्यक्रम भी आयोजन का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करने सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय नायकों के योगदान को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाए। बैठक में सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अदांकी, अपर सचिव विक्रम सिंह यादव, निदेशक जनजाति संजय टोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed