पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VB-G RAM G Scheme implemented in Uttarakhand from today workers to get 125 days of work a year

VB-G RAM G: उत्तराखंड में आज से लागू होगी योजना, श्रमिकों को साल में कम से कम 125 दिन मिलेगा काम

Wed, 01 Jul 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 01 Jul 2026 05:00 AM IST
सार

केंद्र सरकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी मंगलवार को इसके संदर्भ में गजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। वीबी जी राम जी योजना में श्रमिकों से 318 प्रकार के कामकाज कराए जा सकेंगे।  

विज्ञापन
VB-G RAM G Scheme implemented in Uttarakhand from today workers to get 125 days of work a year
काम करते श्रमिक - फोटो : संवाद

विस्तार

विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी जी राम जी) आज से प्रदेश में लागू की जाएगी। इस नई योजना के तहत श्रमिकों को पूरे साल में 125 दिन का काम मिलेगा। इसे मनरेगा योजना के स्थान पर लाया गया है।

विज्ञापन


इसमें श्रमिकों को ग्रामीण आजीविका के कार्यों के साथ-साथ जल संरक्षण और आपदा राहत कार्यों में भी लगाया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने इसके संदर्भ में 11 मई को ही सूचना जारी कर दी थी। उत्तराखंड सरकार ने भी मंगलवार को इसके संदर्भ में गजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
विज्ञापन


वीबी जी राम जी योजना में श्रमिकों से 318 प्रकार के कामकाज कराए जा सकेंगे। इसमें 97 कार्य रिपेयर और मेंटेनेंस प्रकार के होंगे। 88 कार्य मूलरूप से ग्रामीण मूलभूत ढांचे से संबंधित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: इलाज पर संकट; शासन ने अचानक किए आठ डॉक्टरों के तबादले, विशेषज्ञ विहीन हुआ उपजिला अस्पताल

इसमें भी 52 कार्य नए और 36 पुनर्निर्माण स्वरूप के होंगे। इसके अलावा वीबी जी राम जी योजना में आपदा राहत में 37 प्रकार के कार्यों, 86 ग्रामीण आजीविक प्रकृति के कार्यों और 107 प्रकार के जल संरक्षण कार्यों में लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed