पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free notebooks gifted to six lakh students for the first time Samagra Shiksha Abhiyan Uttarakhand news

Uttarakhand: पहली बार छह लाख छात्रों को निशुल्क कॉपियों का उपहार, समग्र शिक्षा अभियान के तहत मिलेगा लाभ

Wed, 01 Jul 2026 02:34 PM IST
Renu Saklani अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Renu Saklani Updated Wed, 01 Jul 2026 02:34 PM IST
सार

पहली बार छह लाख छात्रों को निशुल्क कॉपियों का उपहार मिलेगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को इसका लाभ होगा। निशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडारण एवं वितरण केंद्र पर कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Free notebooks gifted to six lakh students for the first time Samagra Shiksha Abhiyan Uttarakhand news
स्कूल बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ इस बार सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ कॉपियां भी मिलेंगी। निदेशालय स्तर से कॉपियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में बुधवार से स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और बढ़ने वाली है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत हरिद्वार जिले के करीब छह लाख विद्यार्थियों को निशुल्क कॉपियों का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन

 

रुड़की स्थित हरिद्वार जिले के निशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडारण एवं वितरण केंद्र पर कॉपियों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। योजना के तहत कक्षा 1 और 2 के प्रत्येक छात्र को एक-एक कॉपी, कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां और कक्षा 6 से 12 तक के प्रत्येक छात्र को पांच-पांच कॉपियां निशुल्क प्रदान की जाएंगी। केंद्र के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कॉपियां पहुंचनी शुरू हो गईं हैं।

विज्ञापन

 

जिले में छह लाख छात्रों को इनका वितरण होगा। उम्मीद है एक माह के अंदर सभी छात्रों को निशुल्क कॉपियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। ज्ञात हो कि दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री ने निशुल्क कॉपियां उपलब्ध कराने की घोषणा की थी लेकिन नया सत्र शुरू होने के बाद भी कॉपियां नहीं पहुंचीं थीं। हालांकि निशुल्क किताबों का सभी स्कूलों में शत प्रतिशत वितरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News: जिला पर्यटन अधिकारी दून निलंबित, होम स्टे अनुदान देने के एवज में रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप


देरी की वजह भी हुई दूर

- सूत्रों के अनुसार, निदेशालय स्तर पर आठ जिलों के लिए पाठ्य पुस्तकों के ढुलान का टेंडर जारी किया गया था लेकिन उसमें कॉपियों के परिवहन का उल्लेख नहीं था। इसी कारण कॉपियों का वितरण शुरू नहीं हो पाया था। बाद में निदेशालय ने टेंडर लेने वाली कंपनी को ही कॉपियों के परिवहन और आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंप दी। इसके बाद अब कॉपियां जिलों में पहुंचनी शुरू हो गई हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed