सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle accident in Jakholi-Bajira two critically injured referred to a higher center rudraprayag News

Rudraprayag: जखोली-बजीरा मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Fri, 19 Jun 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
Vehicle accident in Jakholi-Bajira two critically injured referred to a higher center rudraprayag News
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखोली-बजीरा मोटर मार्ग पर रामाश्रम इंटर कॉलेज के भैरव मंदिर मोड़ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना पर डीडीआरएफ, जखोली पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।



इसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया गया। जखोली प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. खुशपाल शाह ने बताया कि दुर्घटना में चालक राजीव कुमार (46) निवासी ललूड़ी और छुमा देवी (55) निवासी बुढ़ना के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बदरीनाथ धाम की दूरी 33 किमी होगी कम, 2027 तक तैयार होगा हेलंग-मारवाड़ी बाईपास, मिलेगी राहत
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं तीसरे घायल गजेंद्र सिंह (40) निवासी काण्डई मायली का उपचार सीएचसी जखोली में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed