फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Crime Youth Stabbed to Death in Selakui After Dispute During Drinking Accused Fleespot

विकासनगर: शराब पीने के दौरान कहासुनी, विवाद में सीने में चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी की बेटी का था जन्मदिन

Tue, 22 Sep 2026 02:07 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 22 Sep 2026 02:07 PM IST
सार

जन्मदिन की खुशी के बीच एक मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई और देखते ही देखते एक युवक की जान चली गई। जमनपुर में हुई इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Vikasnagar Crime Youth Stabbed to Death in Selakui After Dispute During Drinking Accused Fleespot
पुलिस घटना स्थल पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में कहासुनी के बाद यूपी के पीलीभीत जिले के निवासी जितेंद्र कुमार ने राजपाल (25) के सीने में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल राजपाल को पुलिस ने एंबुलेंस से झाझरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी शैंकी कुमार के अनुसार, सोमवार देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल जमनपुर पहुंची और घायल राजपाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जितेंद्र कुमार की बेटी का जन्मदिन था। इसी दौरान बिल्डिंग के पास ही रहने वाले राजपाल और जितेंद्र के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने शराब पी रखी थी। विवाद बढ़ने पर जितेंद्र ने चाकू से राजपाल के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पैतृक गांव का बंदोबस्ती रिकॉर्ड गायब, तीन साल से भटक रहे ग्रामीण

पुलिस के अनुसार, राजपाल और जितेंद्र के बीच करीब 10-15 दिन पहले भी पीने-खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed