{"_id":"69a6be977691b5c8530179fc","slug":"vikasnagar-news-pickup-vehicle-caught-fire-seeing-flames-the-driver-jumped-and-saved-his-life-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: सहारनपुर जा रहे पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: सहारनपुर जा रहे पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी गुलफाम पिकअप वाहन से मंडी में उपज की आपूर्ति करने आया था। वह वापस मिर्जापुर लौट रहा था। इस दौरान वाहन में आग लग गई।
पिकअप में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
विकासनगर मंडी में उपज की आपूर्ति कर वापस सहारनपुर लौट रहे पिकअप वाहन में दर्रारीट के पास अचानक आग लग गई। वाहन में सवार चालक ने लपटें देख बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। चालक की सूचना पर पास ही स्थिति तिमली गांव से घटनास्थल पर पहुंचे उसके रिश्तेदारों ने बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाई। वाहन का केबिन और इंजन जल गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Trending Videos
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी गुलफाम पिकअप वाहन से मंडी में उपज की आपूर्ति करने आया था। वह वापस मिर्जापुर लौट रहा था। दर्रारीट से 200 मीटर पहले उत्तराखंड की सीमा में ही वाहन में आग लग गई। चालक ने जैसे ही वाहन में आग लगते देखी वह उससे बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: होली से पहले चकराता रोड पर बवाल; पानी के गुब्बारे को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट
वाहन से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। तिमली गांव में चालक के कुछ रिश्तेदार रहते हैं। उसने उन्हें फोन कर घटनास्थल बुलाया। रिश्तेदारों ने बाल्टी में पानी भरकर आग को बुझाना शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले लोगों ने आग को बुझा दिया था। उन्होंने बताया चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X