Chandra Grahan in Uttarakhand: साल का पहला चंद्रग्रहण आज; ये रहेगा समय, सूतक काल में इन बातों का रखें ध्यान
Chandra Grahan 2026: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे।
विस्तार
साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट भी सुबह ही बंद कर दिए गए। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक लग गया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू हो गया और इसका समापन शाम 6:57 बजे होगा। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक काल लग गया था।
आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा। चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को ही मंदिरों में पोस्टर चस्पा कर दिए गए।
Uttarakhand: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, नौ घंटे पहले लगा सूतक, मंदिरों के कपाट बंद, जानिए कितने बजे तक रहेगा
इन बातों का रखें ध्यान
इस दिन गर्भवती महिलाओं को खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। उन्हें इस दौरान कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। साथ ही सब्जी आदि भी नहीं काटनी चाहिए। इस दिन बच्चे और बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान काफी नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए जितना हो सके इसे देखने से बचें। ग्रहण के समय खाना-पीना, सोना, नाखून काटना और भोजन पकाना आदि कार्य करना अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दिन सूतक काल खत्म हो जाने के बाद पहने हुए कपड़ों सहित गंगा स्नान कर भोजन करना चाहिए। ग्रहण के समय अचार, मुरब्बा, दूध, दही और अन्य खाद पदार्थों में तुलसी पत्र डाल देने से वह खराब नहीं होते हैं।

कमेंट
कमेंट X