Vikasnagar: हनोल मंदिर के पास प्रार्थना स्थल बनाने का विरोध, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग
भवन के भीतर चर्च जैसी सजावट, धार्मिक चिन्ह और अन्य लोग उपस्थित देखकर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई।
विस्तार
देहरादून के सीमांत क्षेत्र त्यूणी स्थित हनोल मंदिर के पास एक निजी भवन में प्रार्थना स्थल बनाने की सूचना पर रविवार को रुद्र सेवा फाउंडेशन के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी मौके पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से भवन को सील करने, हनोल महासू मंदिर के 500 मीटर के दायरे में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने व संबंधी व्यक्ति का जनजाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर संगठन की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
राकेश तोमर उत्तराखंडी कार्यकर्ताओं के साथ त्यूणी पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने पुलिस को बताया उनकी ओर से मंदिर के पास एक निजी भवन में प्रार्थना स्थल खोले जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उनको टत्यूणी आना पड़ा। वे कार्यकर्ताओं के साथ भवन के भीतर पहुंचे।
Dehradun: दून में दिवाली पर बिगड़ी हवा अब होली में सुधरी; शहर में प्रदूषण स्तर में आई गिरावट, लोगों ने ली राहत
भवन मालिक ने संस्थापक और कार्यकर्ताओं को बताया उनकी पत्नी लंबे समय से अस्वस्थ थी। उनकी स्थिति इतनी खराब थी कि वह चलने में भी असमर्थ थी। वर्ष 2012-13 में उन्होंने ईसाई धर्म कबूल किया था। उसके बाद उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार आया। उन्होंने दावा किया वह घर में प्रार्थना करते हैं, उन्होंने चर्च नहीं बनाया है।
भवन के भीतर चर्च जैसी सजावट, धार्मिक चिन्ह और अन्य लोग उपस्थित देखकर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया। उन्होंने कहा आपत्ति के संबंध में लिखित शिकायत उपलब्ध करवाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी मांगों पर कार्रवाई न होने पर वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। आरोपों की जांच की जा रही है। अगर चर्च बनाया गया है तो उसकी अनुमति मांगी जाएगी।
- पंकज गैरोला, एसपी देहात

कमेंट
कमेंट X