{"_id":"6a34c8ddd49edccba105b27a","slug":"viral-reel-stunt-performing-on-helipad-police-issue-challan-to-youth-karnaprayag-chamoli-uttarakhand-news-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: हेलीपैड पर स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोच सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: हेलीपैड पर स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोच सिखाया सबक
Fri, 19 Jun 2026 10:18 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/गैरसैंण (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/गैरसैंण (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:18 AM IST
सार
कर्णप्रयाग में एक युवक ने हैलीपैड पर वीडियो बनाया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने युवक को पकड़ा।
विज्ञापन
हेलीपैड पर स्टंटबाजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होने और सुर्खियां बटोरने के चक्कर में युवा नियमों को ताक पर रखकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला भराड़ीसैंण स्थित हेलीपैड से सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
जैसे ही यह वीडियो कोतवाली गैरसैंण पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस ने मामले पर तत्काल कड़ा रुख अपनाया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर स्टंटबाज युवक की पहचान की और उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: रेस्क्यू किए बच्चों को रखने के लिए चिह्नित होंगे आवास, बाल तस्करी, यौन शोषण पर आयोग ने जताई चिंता
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के खिलाफ एमवी एक्ट (मोटर वाहन अधिनियम) की सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के चक्कर में ऐसी जानलेवा हरकतें न करें।