{"_id":"69d81c81abbced174e0f4ebd","slug":"warriors-win-thanks-to-rajivs-sharp-bowling-dehradun-news-c-5-1-drn1031-942831-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राजीव की धारदार गेंदबाजी से जीती वॉरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राजीव की धारदार गेंदबाजी से जीती वॉरियर
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय सुपर लीग में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सचिवालय वॉरियर ने राजीव तड़ियाल की धारदार गेंदबाजी के दम पर सचिवालय ईगल को करारी शिकस्त दी। जबकि, दूसरे रोमांचक मुकाबले में सचिवालय स्पार्टन्स ने सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर्स को पांच रनों के करीबी अंतर से हराया।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईगल की टीम कोई खास असर नहीं दिखा पाई और पूरी टीम 15.2 ओवर में महज 65 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज विमल सिंह (19 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। वॉरियर के गेंदबाज राजीव तड़ियाल ने तीन ओवर में केवल नौ रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, सुनील जोशी, अशोक और नीरज ने एक-एक विकेट लिया। 66 रनों के छोटे लक्ष्य को वॉरियर ने महज आठ ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। सचिन रौथान ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 35 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। शानदार गेंदबाजी के लिए राजीव तड़ियाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिन का दूसरा मैच स्पार्टंस और स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टंस के कप्तान सचिन बिष्ट की शानदार अर्धशतकीय पारी (76) की बदौलत 20 ओवर में 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। जबकि नवीन सेमवाल ने 32 और जेम्स कुंजवाल ने अंत में 26 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम ने कड़ा संघर्ष किया। नीरज गिरी ने अंत तक लड़ते हुए 20 गेंदों में 39 रन बनाए।
जबकि चंदन बिष्ट ने 35 और प्रदीप आगरी ने 31 रन जोड़े। हालांकि, टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 173 रन ही बना सकी और पांच रन से मुकाबला हार गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए सचिन बिष्ट को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
Trending Videos