सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Lord Badrinath Gadu Ghada Yatra devotees Doing grand welcome

Rudraprayag: भगवान बदरी विशाल की गाड़ू घड़ा यात्रा पहुंचीं रुद्रप्रयाग, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 10 Apr 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

गाड़ू घड़ा यात्रा भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जो परंपरागत विधि-विधान के साथ आगे बढ़ रही है।

Rudraprayag News Lord Badrinath Gadu Ghada Yatra devotees Doing grand welcome
गाडू़ घड़ा तेल कलश यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भगवान बदरीनाथ की पवित्र गाड़ू घड़ा (तेल कलश) यात्रा आज रुद्रप्रयाग पहुंची। इस दौरान नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।  

Trending Videos


यात्रा के रुद्रप्रयाग जीएमवीएन में पहुंचने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बीकेटीसी के कार्याधिकारी विशाल मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: धराली में कहर बरपाने वाली खीर गंगा पर बनेगा मल्टी सेल बॉक्स कलवर्ट पुल,15 वर्ष के इतिहास का अध्ययन

बता दें कि गाड़ू घड़ा यात्रा भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जो परंपरागत विधि-विधान के साथ आगे बढ़ रही है। जनपद पहुंचने पर खाकरा, नरकोटा और गुलाबराय में भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया।


इस यात्रा के माध्यम से मंदिर में अभिषेक के लिए पवित्र तेल ले जाया जाता है। रुद्रप्रयाग से यात्रा अब गौचर और कर्णप्रयाग की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा के आगमन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed