{"_id":"69d8e51032b63f8b7e03509c","slug":"sanskrit-education-council-uttar-madhyama-results-out-saksham-prasad-become-uttarakhand-toopper-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार
सक्षम ने बताया कि वह विद्यालय के अलावा नियमित रूप से चार-पांच घंटे पढ़ाई करते हैं। कहा ज्योतिष विषय में उनसे सबसे ज्यादा 99 अंक आए हैं।
सक्षम प्रसाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12 (उत्तर मध्यमा) के छात्र सक्षम प्रसाद ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सक्षम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सक्षम ने परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में भी प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था।
Trending Videos
कीर्तिनगर के डागर पट्टी के पाली कसिल्ड गांव निवासी दिनेश प्रसाद फोदणी और माता सर्वेश्वरी देवी के पुत्र सक्षम प्रसाद ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर श्रीनगर व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, राज्यपाल ने स्व-गणना कर किया शुभारंभ, 33 सवाल और जानें जरूरी बातें
सक्षम ने बताया कि वह विद्यालय के अलावा नियमित रूप से चार-पांच घंटे पढ़ाई करते हैं। कहा ज्योतिष विषय में उनसे सबसे ज्यादा 99 अंक आए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना भविष्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने गुरूजनों व अभिभावकों को दिया है। समक्ष के पिता पूजा-पाठ का काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी ने कहा कि सक्षम की इस उपलब्धि से सभी का मान बढ़ा है। उन्होंने इसे सक्षम के कठिन परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। सक्षम की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक द्वारिका प्रसाद कपरवाण, सुनील प्रसाद फोदणी, गिरीश चंद्र डिमरी, दीपक राज नौटियाल, नरेश दत्त पेटवाल, हरीश पैन्यूली, मुकेश प्रसाद, संगीता भट्ट आदि ने खुशी जताई।