{"_id":"69db9724cd07e4a6850647b2","slug":"we-will-ensure-darshan-for-every-pilgrim-visiting-the-char-dhams-dhami-dehradun-news-c-5-drn1043-944424-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधामों में आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को कराएंगे दर्शन : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधामों में आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को कराएंगे दर्शन : धामी
विज्ञापन
विज्ञापन
- इस बार धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित न करने के फैसले को तीर्थ पुरोहितों ने सराहा
- तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने मुख्यमंत्री को दिया चारधामों में आने का निमंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, चारधामों में आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को सुगम व सुरक्षित दर्शन कराए जाएंगे।धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है।
रविवार को सीएम आवास में चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत, होटल एसोसिएशन व ट्रैवल एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चारधामों में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के सरकार के फैसले की सराहना करते हुए सीएम धामी का आभार जताया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यात्रा को बनाने लिए सभी को सहभागी बनने की अपील की है।
चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष पंडित सुरेश सेमवाल, महासचिव बृजेश सती ने कहा कि सरकार का यह निर्णय प्रदेश की आस्था, अर्थव्यवस्था व पर्यटन गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, परिवहन क्षेत्र तथा अन्य संबंधित सेवाओं को भी व्यापक लाभ प्राप्त होगा। इस मौके पर ब्रह्मपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती, यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल, उपाध्यक्ष संजीव उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, चारधाम होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मेहता, सचिव निखिलेश सेमवाल, यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिह राणा, गौरव उनियाल, संदीप राणा, उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, केदार घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नौटियाल, बदरीनाथ धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश ध्यानी, प्रशांत डिमरी, अशोक सेमवाल मौजूद रहे।
Trending Videos