{"_id":"69dba0a42d18ad7f0104c678","slug":"education-department-posts-vacant-yet-no-deployment-for-two-months-dehradun-news-c-5-hld1006-944443-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग : पद खाली है फिर भी दो महीने से नहीं मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग : पद खाली है फिर भी दो महीने से नहीं मिली तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त से अपर निदेशक के पद पर अधिकारियों की पदोन्नति का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा विभाग में अपर निदेशक के छह पद खाली हैं। विभाग में कुछ अधिकारियों की संयुक्त से अपर निदेशक के पद पर पदोन्नति होने के बाद भी खाली पदों पर तैनाती नहीं मिल सकी है।
शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक केएस रावत, पदमेंद्र सकलानी, पीके बिष्ट और एमएस बिष्ट को फरवरी में अपर निदेशक के पद पद पर पदोन्नति मिली। संयुक्त से अपर निदेशक के पद पर पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की ओर से शिक्षा महानिदेशालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है, लेकिन कार्यभार ग्रहण किए करीब दो महीने होने को हैं, अधिकारियों को खाली पदों पर तैनाती नही मिली।
जबकि विभाग में अपर निदेशक बेसिक, अपर निदेशक एससीईआरटी, अपर निदेशक सीमैट, अपर निदेशक शिक्षा महानिदेशालय, अपर निदेशक गढ़वाल और अपर निदेशक कुमाऊं मंडल का पद खाली है। विभागीय अधिकारियों को तैनाती न मिलने से जहां सभी चारों अपर निदेशक पिछले दो महीने से खाली हैं, वहीं, इन अधिकारियों की तैनाती में देरी से विभागीय काम काज प्रभावित हो रहा है।
Trending Videos