फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Debris Blocks Roads Near Neelkanth Rishikesh Traffic Affected Movement Disrupted on Yamunotri Highway

Uttarakhand: नीलकंठ के पास पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, यातायात प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे पर भी आवाजाही मुश्किल

Thu, 09 Jul 2026 08:50 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/ उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/ उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 09 Jul 2026 08:50 AM IST
सार

प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच कई जिलों में सड़कें प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य में चार राज्यमार्ग समेत 70 मार्ग बंद होने से आवाजाही पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
Weather Debris Blocks Roads Near Neelkanth Rishikesh Traffic Affected Movement Disrupted on Yamunotri Highway
नीलकंठ और उत्तरकाशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नीलकंठ महादेव मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा सड़क पर आने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से सावधानी बरतते हुए यात्रा करने की अपील की है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...दून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 33 इंस्पेक्टर और दरोगा बदले; तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

विज्ञापन

वहीं, बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी में आए दिन हाईवे बंद होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। मलबा हटाने के बाद भी दलदल में तब्दील सड़क पर जोखिम भरी आवाजाही बनी हुई है। एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि हाईवे पर आवाजाही सुचारु रखने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, प्रशासन अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, राहत- बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने, सड़क मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला सूचना अधिकारियों को मौसम संबंधी चेतावनी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed