{"_id":"6b05454d40c88041f607f888","slug":"youth-found-dead-under-suspicious-circumstances-at-de-addiction-centre-in-vikasdagar-family-alleges-murder-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप
Tue, 24 Nov 2026 01:49 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:49 PM IST
सार
नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। शरीर पर चोट के निशान होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाया और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने केंद्र के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों में आक्रोश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के छोटूवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को डाकपत्थर निवासी इमरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। केंद्र संचालक ने पुलिस को बताया कि इमरान ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: उधारी के पैसों से चल रहे प्रदेश के सौ से अधिक सरकारी अस्पताल, करोड़ों का बजट है अटका
विज्ञापन
वहीं, मृतक के परिजनों ने केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इमरान के शरीर पर चोट के निशान थे। इसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और संचालक की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर सुरक्षित कर ली गई है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
