फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10,000 women participated in the Pinkathon across 65 cities

Delhi NCR News: पिंकाथॉन डे 65 शहरों में 10 हजार महिलाओं ने लगाई दौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में 830 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

फिटनेस और वित्तीय आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पिंकाथॉन डे का चौथा संस्करण आयोजित किया गया। रविवार सुबह छह बजे नई दिल्ली की 11 जगहों पर 830 से अधिक महिलाओं ने तीन किलोमीटर की दौड़ में उत्साह से हिस्सा लिया। भारत के सबसे बड़े महिला रनिंग मूवमेंट पिंकाथॉन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसका उद्देश्य महिलाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना था। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना भी था। यह अभियान भारत, बांग्लादेश और नीदरलैंड के 65 शहरों में 168 स्थानों पर आयोजित हुआ। इसमें 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एक 96 वर्ष की महिला ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकट एन चलसानी ने कहा। पिंकाथॉन डे के साथ साझेदारी का उद्देश्य महिलाओं को अपने वित्त का प्रबंधन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसका लक्ष्य भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रेरित करना भी है। अनुशासित निवेश महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। पिंकाथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन ने विभिन्न शहरों में मिली भागीदारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed