{"_id":"6adf574c5226cbceb20ca2ea","slug":"roads-in-gurugram-to-be-made-dust-free-875-waste-collection-vehicles-to-be-deployed-starting-the-28th-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-105498-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गुरुग्राम में धूल मुक्त होंगी सड़कें, 28 से 875 कचरा वाहन तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गुरुग्राम में धूल मुक्त होंगी सड़कें, 28 से 875 कचरा वाहन तैनात
विज्ञापन
संशोधित..फोटो-
मंत्री ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए सफाई और नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने पर जोर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्यिक मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने शहर की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करने को कहा। मंत्री ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए गहरी सफाई और नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों से विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण पर चर्चा हुई। नगर निगम गुरुग्राम ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दीर्घकालिक टेंडर आवंटित किए हैं। कुल 875 वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिनकी तैनाती 28 अक्तूबर से शुरू होगी। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर 42.95 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण हो चुका है। प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर 1 जनवरी से 23 अक्तूबर 2026 तक 12,914 चालान किए गए। इनकी कुल राशि लगभग 2.68 करोड़ रुपये रही।
कचरा प्रबंधन और सड़क सुधार
कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी मैसर्स दिल्ली एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशंस लिमिटेड और मैसर्स बीवीजी इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई है। इन 875 वाहनों में लाइट कमर्शियल वाहन, ई-रिक्शा और कॉम्पैक्टर शामिल हैं। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर शेष 15.55 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जाना है। इसके लिए 151.20 करोड़ रुपये के अनुबंध किए गए हैं। सड़क सुधार के तहत 24-आवर चैलेंज की 3,815 शिकायतों में से 3,041 का निस्तारण हो चुका है।