सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 Years of the Modi Government: Delhi Receives Projects Worth Over 1.25 Lakh Crore

मोदी सरकार के 12 साल: दिल्ली को मिले सवा लाख करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गिनाईं उपलब्धियां, ट्रैफिक राहत, मेट्रो विस्तार और स्वास्थ्य योजनाओं का रखा ब्योरा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राजधानी में केंद्र सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और भविष्य की परियोजनाओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में दिल्ली को बुनियादी ढांचे, परिवहन, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनकल्याण से जुड़ी सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं मिली हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अमृत-2 योजना के तहत अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क विस्तार, झुग्गी बस्तियों में सीवर कनेक्शन और यमुना में गंदे पानी के प्रवाह को रोकने के लिए करीब 2000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1550 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर तक पहुंच चुका है और पहली रिंग मेट्रो सेवा भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में 180 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनों पर काम चल रहा है। इसके अलावा यूईआर-2, द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं ने राजधानी और एनसीआर की कनेक्टिविटी को नई गति दी है। नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर भी क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली सरकार ने पांच लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता जोड़कर मुफ्त इलाज की सीमा 10 लाख रुपये कर दी है। अब तक 43 हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। पीएम उदय योजना के माध्यम से 151 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर लगभग 45 लाख लोगों को राहत दी गई है। वहीं, नमामि गंगे और पीएम सूर्यघर जैसी योजनाएं पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रही हैं।
------
जाम से निजात दिलाने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये की व्यापक योजना : हर्ष मल्होत्रा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राजधानी को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये की व्यापक योजना लागू की जा रही है। अक्षरधाम-बदरपुर कॉरिडोर, पंजाबी बाग-टिकरी बॉर्डर एलिवेटेड रोड, महरौली-गुड़गांव रोड और आईएनए-महिपालपुर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि शिवमूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक सुरंग परियोजना पर काम आगे बढ़ रहा है। साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने वाली सुरंग परियोजना भी डीपीआर चरण में है। इसके पूरा होने से दोनों एयरपोर्ट के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
2028 से पहले तीनों कूड़े के पहाड़ों को समाप्त करने का लक्ष्य
मल्होत्रा ने कहा कि वर्ष 2028 से पहले दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा लाखों परिवारों तक बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम भी तेजी से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed