सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government should make public the investigation report of all fire incidents: AAP

सभी अग्निकांडों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करें सरकार : आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जिम्मेदारी तय न हाेने से बच जाते हैं अधिकारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना पर आम आदमी पार्टी ने गहरा दुख जताया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार से राजधानी में इस वर्ष हुई सभी बड़ी आग की घटनाओं की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
सौरभ ने कहा कि गोविंदपुरी हादसे में स्थानीय लोगों ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए आग में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की। कई लोगों ने इमारत से नीचे उतरने के लिए साड़ियों का सहारा लिया। उन्होंने बचाव कार्य में जुटे पड़ोसियों की सराहना भी की। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आग की बड़ी घटनाओं के बाद जांच की घोषणा तो कर दी जाती है, लेकिन उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि पालम, विवेक विहार और मालवीय नगर अग्निकांड के बाद भी जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक किसी भी मामले की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। ऐसे में यह पता नहीं चल पाता कि हादसे की वजह क्या थी और इसके लिए जिम्मेदार कौन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मार्च में पालम में हुए अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हुई थी। उस समय जांच रिपोर्ट जल्द आने की बात कही गई थी, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई। इसी तरह विवेक विहार और हाल ही में मालवीय नगर में हुए अग्निकांडों की जांच रिपोर्ट भी अब तक सामने नहीं आई है। भारद्वाज ने कहा कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने से ही जिम्मेदार अधिकारियों या विभागों की जवाबदेही तय हो सकेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि फायर ब्रिगेड की प्रतिक्रिया या बचाव कार्य में कोई कमी पाई जाती है तो उसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed