{"_id":"6a6a07c2ecfde82fab023bf0","slug":"24-km-service-road-will-be-built-in-sector-78-and-79-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-96064-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सेक्टर-78 और 79 में 2.4 किलोमीटर सर्विस रोड होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सेक्टर-78 और 79 में 2.4 किलोमीटर सर्विस रोड होगी चकाचक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जीएमडीए सेक्टर-78 और 79 में सर्विस रोड के साथ ड्रेनेज का निर्माण कराएगा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-78 और 79 में 2.4 किलोमीटर लंबे सर्विस रोड नेटवर्क का निर्माण करेगा। इस योजना पर 4.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही वर्षा जल निकासी के लिए नया स्टॉर्म वाटर ड्रेन भी बनाया जाएगा।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि योजना के तहत मुख्य सड़क के दोनों ओर 1.2-1.2 किलोमीटर लंबे सर्विस रोड बनाए जाएंगे। ये सड़कें सेक्टरों की आंतरिक सड़कों को मुख्य कैरिजवे से जोड़ेंगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। इससे मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि अलग सर्विस रोड बनने से आसपास के सेक्टरों के वाहन मुख्य कैरिजवे पर कम आएंगे, जिससे यातायात अधिक सुरक्षित और सुचारू रहेगा। योजना के तहत सर्विस रोड के साथ नया स्टॉर्म वाटर ड्रेन भी बनाया जाएगा, जिसे मौजूदा मास्टर ड्रेनेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे मानसून के दौरान वर्षा जल की तेजी से निकासी हो सकेगी और सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या नहीं होगी।
पीसी मीणा ने बताया कि 4.62 करोड़ रुपये की इस योजना को 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने से सेक्टर-78 और 79 के नियोजित विकास को गति मिलेगी तथा न्यू गुरुग्राम की सड़क और ड्रेनेज अवसंरचना और मजबूत होगी।