फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2480 streetlights to be installed in Gurugram, increasing security

Delhi NCR News: गुरुग्राम में लगेंगी 2480 स्ट्रीट लाइटें, बढ़ेगी सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम शहर में सड़क सुरक्षा और बेहतर रोशनी के लिए पहल कर रहा है। इसके तहत पहले चरण में 19 प्रमुख सड़कों पर कुल 2480 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना का उद्देश्य रात में दृश्यता बढ़ाना और दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है।



पहले चरण में 10 सड़कों के फुटपाथों पर 2050 स्ट्रीट लाइटें स्थापित होंगी। इनमें हुडा सिटी सेंटर से सिग्नेचर चौक और हीरो होंडा चौक से बख्तावर चौक जैसी सड़कें शामिल हैं। मेदांता रोड के फुटपाथ पर लाइट लगाने का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त, नौ सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर 430 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इनमें सेक्टर डिवाइडिंग रोड 45-46 और गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड प्रमुख हैं। इससे अंधेरे वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन




दूसरे चरण के लिए सुझाव आमंत्रित

सेंट्रल वर्ज पर लाइटें लगने से यातायात प्रबंधन और सुरक्षा में सुधार होगा। नगर निगम ने नागरिकों से दूसरे चरण के लिए सुझाव मांगे हैं। यदि उनके क्षेत्र की कोई सड़क सूची में नहीं है, तो वे निगम को सूचित कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों पर विचार कर छूटी हुई सड़कों को दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा। इस पहल से गुरुग्राम की सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed