{"_id":"6a1702a53e4b2c35f10e3547","slug":"3-arrested-in-encounter-in-connection-with-murder-of-student-delhi-ncr-news-c-491-1-gnd1001-7267-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छात्र के हत्या के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, तीन धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छात्र के हत्या के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, तीन धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो....
दादी की फटकार से नाराज होकर आरोपियों ने की थी छात्र की हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के बनवारीबांस निवासी छात्र(15) की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। छात्र व आरोपी साथ में हुक्का पीते थे। घटना के दिन भी आरोपियों ने उसे हुक्का पिलाया था और उसके बाद दीवार से सिर टकराकर उसकी हत्या कर दी थी। तीनों छात्र की दादी की फटकार से नाराज थे। हत्या के तीन आरोपियों की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण, पुलिस उपायुक्त डॉ. प्रवीण रंजन और एसीपी सार्थक सेंगर ने बुधवार को थाने में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि बुधवार को साबौता कट के पास बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी उमेश और नरेश के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी मोहित ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अस्पताल से निकलने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बगल के गांव में मिला था शव
बनवारी बांस निवासी रवि भूषण उर्फ बंटी का बेटा गोपाल 21 मई को संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया था, जिसके बाद परिजन ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। 22 मई की रात 11 बजे उसका शव बगल के गांव रोही के खाली मकान में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि छात्र से उनकी दोस्ती थी। वह अक्सर उनके पास हुक्का पीने के लिए आता था। लगभग डेढ़ महीने पहले उसकी दादी को यह बात पता चली तो उन्होंने तीनों को फटकार लगाई थी। इससे गांव में उनकी बदनामी भी हो गई थी। इसके बाद ही उन्होंने छात्र की हत्या का प्लान बना लिया था।
मौत होने तक कर रहे थे इंतजार
आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन छात्र को वे खाली मकान में ले गए। वहां उसके हुक्के में ज्यादा तंबाकू डाल दी थी, जिससे छात्र को चक्कर आ गए। इसके बाद उन्होंने उसका सिर जोर से दीवार से टकरा दिया, जिससे छात्र के सिर से खून बहता रहा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब उन्हें विश्वास हो गया कि छात्र की मौत हो गई है तो वह वहां से भाग गए।
आरोपियों की पहचान गांव रोही निवासी नरेश व मोहित और बिहार के चंपारण निवासी उमेश कुमार के रूप में हुई है। उमेश और नरेश को गोली लगी है। आरोपियों ने बताया कि वह बुधवार को जिला छोड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने बताया कि उमेश ठेकेदार है और लेबर सप्लाई का काम करता है। नरेश की घटना स्थल के सामने परचून की दुकान है, जबकि मोहित खलासी है।
पुलिस फोर्स और अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को बुलडोजर गांव में पहुंचा और खाली पड़े मकान को ध्वस्त कर दिया गया।
कोट
तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्र से कुकर्म होने जैसी बात पूरी तरह से गलत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जल्द मामले की जांच पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में पेश की जाएगी। -राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त