{"_id":"69da60e00767212a430873a9","slug":"3-arrested-on-charges-of-fraud-in-the-name-of-investment-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-131916-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: निवेश के नाम पर ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: निवेश के नाम पर ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को रोहिणी से दबोचा, पांच मोबाइल, छह डेबिट कार्ड बरामद
नई दिल्ली। शाहदरा में निवेश के नाम पर एक युवक से 10 लाख रुपये की ठगी के मामले को साइबर थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने रोहिणी के विजय विहार से दबोच लिया। आरोपियों ने साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध करवाए थे। आरोपियों की पहचान सुमित (26), संदीप (42) और कमल किशोर (41) के रूप में हुई है। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, छह डेबिट कार्ड, व्हाट्सएप चैट और बैंक डिटेल बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुभाष पार्क, शाहदरा निवासी अमित कुमार ने दो फरवरी को निवेश के नाम पर 10 लाख की ठगी की शिकायत साइबर थाने में दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनको सोशल मीडिया के जरिए स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था और धीरे-धीरे 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। पीड़ित ने जब मुनाफे की रकम को निकालने का प्रयास किया तो उनको सभी ग्रुप से निकाल दिया गया। ब्यूरो
Trending Videos