सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father misdeed with Daughter for 10 Years Mother Also Colluded with Husband Girl Exposes Atrocities by Recordi

पिता 10 साल से लूट रहा था बेटी की अस्मत: मां ने भी दिया पति का साथ, लड़की ने वीडियो बनाकर की करतूत उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 11 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

यह वारदात उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है। पिछले 10 साल से पिता इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था। बेटी ने मां को बताई थी आपबीती तो उसने चुप रहने के लिए धमकाया। पीड़िता अब दिल्ली विश्वविद्यालय में एक विदेशी भाषा की पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर आरोपी को पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, बाद में जेल भेजा गया।

Father misdeed with Daughter for 10 Years Mother Also Colluded with Husband Girl Exposes Atrocities by Recordi
दिल्ली में पिता ने बेटी संग किया 10 साल दुष्कर्म - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक पिता पिछले 10 साल से अपनी ही बेटी की अस्मत लूट रहा था। वारदात के समय बेटी महज 11 साल थी। इस घिनौनी हरकत के बाद लड़की डिप्रेशन में आ गई और उसने आत्महत्या तक का प्रयास किया। 16 साल की उम्र में हिम्मत जुटाकर उसने सारी बात मां को बताई तो मां ने मुंह बंद कर चुप रहने के लिए कहा।

Trending Videos

बेटी ने चुपचाप बना ली पिता की गंदी वीडियो
लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और एक रात उसने पिता की इस गंदी हरकत की चुपचाप वीडियो बना ली। बाद में वह बुराड़ी थाने पहुंची और सारी बात पुलिस अधिकारियों को बताई। शिकायत करने के समय पीड़िता 21 साल की हो चुकी थी। उसका बयान लेकर पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी वारदात से हैरान
बाद में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है। पुलिस लड़की के अलावा उसके बाकी परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस पूरी वारदात से हैरान है। पुलिस के सामने लड़की ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

बिहार रूप से बिहार का रहने वाला है परिवार
उत्तरी-जिला को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से बिहार की रहने वाली लड़की अपने माता-पिता के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। इसका पिता निजी काम करता था। वर्ष 2015-16 में लड़की का परिवार गांव में रहता था। पीड़िता पढ़ाई की वजह से अपने पिता के साथ अकेली रहती थी।

वारदात के वक्त 11 साल की थी बेटी
उस समय उसकी उम्र महज 11 वर्ष थी। आरोप है कि एक दिन पिता ने मौका पाकर अपनी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे मारने की धमकी दी। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। पीड़िता भी परेशान हो गई। कई साल चले अत्याचार के बाद उसने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पहली बार 16 की उम्र में तोड़ी चुप्पी
लड़की 16 साल की हुई तो उसने हिम्मत जुटाकर उसने मां को सारी बात बताई। मां ने बजाए बेटी का पक्ष लेने की जगह उल्टा चुप रहने के लिए धमकाया। इस बीच डिप्रेशन की वजह से लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए बिलासपुर के एम्स अस्पताल ले जाया गया। वहां काउंसलिंग के दौरान उसने पिता की हरकत बताई।

मां से बोली तो उसने भी करा दिया चुप
लड़की की मां को इसके बारे में बताया गया तो उसने पहले बेटी को चुप कराया, बाद में उसने डॉक्टरों को कहा कि तबीयत खराब होने की वजह से बेटी इसी तरह के आरोप लगाती है। बात को रफा-दफा करवा दिया गया। इस बीच लड़की दिल्ली आ गई। उसका दिल्ली विश्वविद्यालय में एक विदेशी भाषा में दाखिला हो गया।

बेटी ने बनाया मोबाइल से वीडियो
लड़की ने पिता की करतूत को उजागर करने की ठनी। उसने मोबाइल से वीडियो बनाने के प्रयाय शुरू किए। एक दिन रात को पिता की करतूत को उसने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को दबोच लिया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed