फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3,190 meters of electric wire stolen; loss of 2.44 lakh.

Delhi NCR News: बहीन में 3,190 मीटर बिजली तार चोरी, 2.44 लाख का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सात स्पैन एचटी और आठ स्पैन एलटी तार ले गए चोर, किसानों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बहीन।
गांव बहीन में चोरों ने दो रातों में बिजली निगम को 2.44 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी। चोर 7 स्पैन एचटी लाइन के 1470 मीटर और नांगल जाट एपी फीडर से 100 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की एलटी लाइन के आठ स्पैन से 1720 मीटर तार चोरी कर ले गए। इससे उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ हथीन की ओर से मंगलवार को थाने में शिकायत दी गई। बताया गया कि 29 और 31 जुलाई की रात हुई। असिस्टेंट लाइनमैन प्रेमचंद ने कार्यालय को चोरी की सूचना दी थी। निगम के मुताबिक एचटी तार चोरी से 1,15,502 रुपये और एलटी तार चोरी से 1,29,078 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इन तारों से कृषि और घरेलू बिजली आपूर्ति होती थी। तारों के चोरी हो जाने से खेतों पर बिजली नहीं आ रही है, जिससे ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। बहीन थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से बातचीत ---------


खेतों में रात के समय कोई नहीं रहता। चोर इसी का फायदा उठाकर तार चोरी कर रहे हैं। -टेकचंद, ग्रामीण

बिजली बंद होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। एपी लाइन जल्द ठीक होना जरूरी है।
-जितेंद्र, ग्रामीण

फसल की सिंचाई प्रभावित होने के साथ सरसों की फसल की बुवाई भी प्रभावित हो सकती है। -जगदीश, ग्रामीण

लगातार हो रही चोरी से ग्रामीणों में भय है। पुलिस को चोरों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए।
-अनुज, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed