{"_id":"6a7e13dba8b57684780bed9c","slug":"fertilizer-sales-center-in-manpur-closed-for-years-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-126967-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मानपुर में वर्षों से बंद पड़ा खाद बिक्री केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मानपुर में वर्षों से बंद पड़ा खाद बिक्री केंद्र
विज्ञापन
बहीन स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में लगा गंदगी का अंबार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी समिति बनी गंदगी का अड्डा, खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
बहीन।
किसानों को गांव में ही खाद उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई मानपुर की सहकारी समिति काफी समय से बंद पड़ी है। खाद बिक्री केंद्र चालू नहीं होने से किसानों को खाद के लिए बहीन स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पीएसीएस) के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बहीन के अलावा मानपुर, नांगल जाट, अंधोप और पहाड़ी गांवों के किसानों के लिए एक ही केंद्र होने से यहां खाद लेने वालों की लंबी कतारें लगती हैं। वहीं, देखरेख के अभाव में बंद पड़ी मानपुर सोसाइटी में हर ओर गंदगी है। परिसर में लोग घरों का कचरा और पशुओं का गोबर डाल रहे हैं।
किसानों का कहना है कि रबी-खरीफ की फसलों की बिजाई के समय खाद की जरूरत सबसे अधिक होती है। समय पर खाद नहीं मिलने से बिजाई प्रभावित होती है। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ती है।
मानपुर के मुखिया देवी सिंह ने बताया कि गांव के अड्डे पर सामुदायिक भवन बनकर तैयार है। यदि इसमें खाद बिक्री केंद्र शुरू किया जाता है तो ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
किसानों ने बताई परेशानी
गांव में सोसाइटी चालू होती तो खाद के लिए बहीन नहीं जाना पड़ता। काफी सुविधा मिलेती। -रमेश चंद, ग्रामीण
खाद लेने के लिए बहीन जाना पड़ता है। भीड़ अधिक होने के कारण लंबी लाइन में लगना होता है। -नवल सिंह, किसान
खाद समय पर नहीं मिलने से किसान परेशान हो जाते हैं। निजी दुकानों पर भी निर्भर रहना पड़ता है। -पोहप सिंह, किसान
गांव में खाद बिक्री केंद्र शुरू होने से समय व खर्च दोनों बचेंगे। कतार में लगने से छुटकारा मिलेगा। -महेश चंद, ग्रामीण
वर्जन
सभी गांवों में खाद बिक्री केंद्रों के लाइसेंस रिन्यू कराने की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिक्री केंद्र शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। -श्याम सिंह, पैक्स सचिव