{"_id":"6a8dc4e0e0315e43b00c30df","slug":"400-additional-roadways-buses-will-run-from-anand-vihar-to-uttar-pradesh-on-raksha-bandhan-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाने वालों के लिए बड़ी खबर: रक्षाबंधन पर आनंद विहार से चलेंगी अतिरिक्त बसें, जानें कब से सेवा शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाने वालों के लिए बड़ी खबर: रक्षाबंधन पर आनंद विहार से चलेंगी अतिरिक्त बसें, जानें कब से सेवा शुरू होगी
Tue, 25 Aug 2026 10:13 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:13 PM IST
सार
रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आनंद विहार बस अड्डे की यह खबर आपके काम की है। यूपी रोडवेज 26 से 31 अगस्त तक 400 अतिरिक्त बसें चलाएगा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टिकट काउंटर और अन्य व्यवस्थाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
आनंद विहार से चलेंगी यूपी के लिए 400 अतिरिक्त रोडवेज बसें
- फोटो : AI/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद विहार बस अड्डे से रक्षाबंधन के मद्देनजर 26 से 31 अगस्त के बीच लगभग 400 अतिरिक्त बसें उत्तर प्रदेश रोडवेज चलाएगी। सामान्य दिनों में यहां से प्रतिदिन लगभग 850-900 बसें संचालित होती हैं, लेकिन त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर बसों की संख्या में यह वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन
यूपीएसआरटीसी स्टेशन इंचार्ज इंद्रपाल ने बताया कि अतिरिक्त बसें मुख्य रूप से उन मार्गों पर लगाई जाएंगी, जहां रक्षाबंधन के दौरान यात्री अधिक रहते हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार के चलते परिचालन को सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त बसों के परिचालन में सेवाएं देने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। 26 से 31 अगस्त के बीच अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों को 0.55 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से इंसेंटिव मिलेगा, जिससे छह दिनों में उन्हें लगभग 1,200 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रोडवेज ने कर्मचारियों को त्योहार के दौरान ड्यूटी पर समय पर आने और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। आनंद विहार स्टैंड पर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर और बैरियर व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा।