फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   60 MPs appeal to Sonam Wangchuk to end his fast: Sanjay Singh

60 सांसदों ने सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील : संजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
24 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विभिन्न दलों के करीब 60 सांसदों ने सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की अपील की है। इस संबंध में सांसदों ने मुलाकात कर वांगचुक को एक पत्र सौंपा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह जानकारी दी।

सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक बीते 24 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और उनका जीवन देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस कारण सांसदों ने वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील की है। आप नेता ने कहा कि सोनम वांगचुक पेपर लीक के खिलाफ करोड़ों युवाओं की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरा देश चिंतित है, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर भी सरकार की चुप्पी से देशभर के युवाओं में भारी नाराजगी है। सिंह ने कहा कि यह आंदोलन अब केवल कुछ युवाओं तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश का आंदोलन बन चुका है। ऐसे समय में सोनम वांगचुक का जीवन आंदोलन और देश दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed