फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   70% of Delhi in the grip of pollution

सांसों का संकट: प्रदूषण की चपेट में आई 70 फीसदी दिल्ली, विवेक विहार का एक्यूआई 313; फेफड़ों तक पहुंचा जहर

Thu, 29 Oct 2026 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 02:17 AM IST
सार

दिल्ली की अधिकांश हवा इस समय खराब स्तर पर है। इसमें सबसे ज्यादा प्रदूषित स्टेशन विवेक विहार दर्ज हुआ, इसका एक्यूआई 313 था। 

विज्ञापन
70% of Delhi in the grip of pollution
दिल्ली-NCR में प्रदूषण - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में बुधवार को दिनभर हवा की गुणवत्ता खराब रही। इसका औसतन एक्यूआई 229 (खराब) दर्ज किया गया। कुल 58 स्टेशनों में से 40 स्टेशन यानी लगभग 70 फीसदी खराब श्रेणी में थे, जो दर्शाता है कि दिल्ली की अधिकांश हवा इस समय खराब स्तर पर है। इसमें सबसे ज्यादा प्रदूषित स्टेशन विवेक विहार दर्ज हुआ, इसका एक्यूआई 313 था। 

विज्ञापन


इसके अलावा लगभग आधे स्टेशन खराब स्थिति में रहे, इनका एक्यूआई 201 से 300 के बीच रहा। बाकी इलाकों के एक्यूआई 101 से 200 के बीच मध्यम श्रेणी में दर्ज हुए। इनमें सबसे कम प्रदूषित घोघा रहा, जिसका एक्यूआई 120 दर्ज किया गया। पूरे दिन कई इलाकों में उतार-चढाव देखने को भी मिला। सुबह के आंकड़ों में विवेक विहार का एक्यूआई 308 और जहांगीरपुरी का 303 बताया गया था। शाम छह बजे विवेक विहार 313 पर पहुंचा, लेकिन जहांगीरपुरी 285 दर्ज हुआ। यहां पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा।
विज्ञापन


पीएम 2.5 और पीएम 10 का असर
शाम छह बजे के स्टेशनवार आंकड़ों में ज्यादातर केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा, जबकि कुछ केंद्रों पर पीएम 10 का स्तर प्रमुख था। पीएम 2.5 के कण बहुत छोटे होते हैं और सांस के साथ फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। वहीं, पीएम 10 के कण भी सांस के जरिये शरीर में जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed