सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A businessman was duped of Rs 3.76 crore in the name of investing in the stock market.

Delhi NCR News: शेयर बाजार मे निवेश कराने के नाम पर कारोबारी से 3.76 करोड़ ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने ठगी करने वाले छह साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश और मुनाफे का लालच देकर एक रियल एस्टेट कारोबारी से 3.76 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी हो गई। हालांकि दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने इस मामले में विभिन्न राज्यों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। रैकेट का संचालन विदेश से सक्रिय साइबर जालसाज कर रहे थे, जबकि गिरफ्तार आरोपी भारत में म्यूल बैंक खातों का प्रबंधन करने और ठगी की रकम को इधर-उधर करते थे। आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि आरोपियों को मुंबई, राजस्थान के कोटा, नोएडा और लखनऊ में एक साथ की गई समन्वित छापेमारी में पकड़ा। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल नौ मोबाइल भी बरामद किए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब कृष्ण कुमार नामक रियल एस्टेट कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे ऑनलाइन शेयर बाजार निवेश के जरिए सुनिश्चित उच्च रिटर्न का लालच देकर करीब 3.76 करोड़ रुपये की ठगी की गई। जब उसे न तो कोई रिटर्न मिला और न ही निवेश प्लेटफॉर्म वास्तविक पाया गया, तो उसने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत पर 15 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान बैंक खातों के विश्लेषण में सामने आया कि ठगी की रकम में से 10 लाख रुपये नवी मुंबई निवासी सिब्लू कुमार के नाम से दर्ज प्रथम-स्तरीय म्यूल खाते में जमा किए थे। तकनीकी निगरानी के बाद सिब्लू कुमार को कोटा से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुरादाबाद निवासी वसीम अहमद को दिल्ली के जंगपुरा इलाके से गिरफ्तार किया। मस्जिद लेन स्थित एक मकान पर छापेमारी के दौरान वसीम अहमद के साथ उसके तीन सहयोगियों राजेश खान, साहिद अली और मन्नू इस्सरको भी पकड़ा गया। बाद में द्वारका निवासी एक अन्य आरोपी मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। वह ठगी की रकम के प्रबंधन और म्यूल बैंक खातों की व्यवस्था में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article