सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man climbed onto a high-tension power pole

Delhi: मानसिक रूप से परेशान युवक हाई टेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस और दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद बचाया

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Feb 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
A young man climbed onto a high-tension power pole
युवक हाई टेंशन खंभे पर चढ़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद स्थित गोपालपुर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवक हाई टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा गया और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया गया।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग 8:46 बजे पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। युवक काफी ऊंचाई पर था और हाई टेंशन तारों के बीच उसका चढ़ना बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। बचाव कार्य के लिए तत्काल एहतियाती कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौने ग्यारह बजे, कड़ी मशक्कत के बाद, हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस बचाव अभियान में बचाव कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। युवक को नीचे उतारने के बाद, उसे तुरंत थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed