सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government releases third and final installment of BTA to local bodies

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार ने स्थानीय निकायों को बीटीए की तीसरी व अंतिम किस्त जारी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्थानीय निकायों को बेसिक टैक्स असाइनमेंट (बीटीए) की तीसरी एवं अंतिम किस्त के रूप में कुल 68,722.47 लाख रुपये की राशि जारी करने को मंजूरी दी है। इस निर्णय से दिल्ली के प्रमुख स्थानीय निकायों दिल्ली नगर निगम दिल्ली, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड को नागरिक सेवाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में बड़ी राहत मिलेगी। स्वीकृत राशि के तहत 67,312.72 लाख रुपये एमसीडी, 836.36 लाख रुपये एनडीएमसी और 573.39 लाख रुपये बोर्ड को आवंटित किए गए हैं। शहरी विकास मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि यह धनराशि केंद्र और राज्य सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप केवल जनहित, आवश्यक नागरिक सेवाओं और विकास कार्यों पर ही खर्च होगी। उन्होंने संबंधित निकायों को निर्देश दिया कि राशि के उपयोग में पूर्ण वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीटीए की तीसरी और अंतिम किस्त जारी होने से स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत ढांचे, नागरिक सुविधाओं और आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed