सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rejuvenation of Old Delhi is now directly in the hands of the Chief Minister.

Delhi NCR News: पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की कमान अब सीधे मुख्यमंत्री के हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की अध्यक्ष बनीं सीएम, विरासत संरक्षण व पर्यटन विकास पर फोकस
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पुरानी दिल्ली क्षेत्र के पुनर्विकास को अब नई दिशा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एसआरडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में लोकनिवास से औपचारिक आदेश जारी किया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार पुरानी दिल्ली के समग्र विकास, विरासत संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। अध्यक्ष पद संभालने के बाद सीएम ने कहा कि शाहजहानाबाद केवल एक इलाका नहीं, बल्कि दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए उसकी ऐतिहासिक आत्मा को संरक्षित रखा जाएगा और इसे देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों में फैले बिजली के तारों को चरणबद्ध तरीके से अंडरग्राउंड किया जाएगा, जिससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की दृश्य सुंदरता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। इसके साथ ही बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए एक व्यापक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें मल्टीलेवल पार्किंग सुविधाओं के विकास पर भी विशेष जोर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed