सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Visionary budget will give new impetus to Delhi's development: Pravesh Sahib Singh

दूरदर्शी बजट से दिल्ली के विकास को नई गति : प्रवेश साहिब सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-मंत्री ने कहा, वैश्विक भरोसे और बढ़े केंद्रीय सहयोग का असर दिखेगा राजधानी में
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को नेक्स्ट जेनरेशन बजट बताते हुए कहा कि यह बजट भारत की आर्थिक नींव को मजबूत करने के साथ-साथ दिल्ली के विकास को नई रफ्तार देगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पर वैश्विक भरोसा लगातार बढ़ा है, जिसका सीधा लाभ देश और राजधानी दिल्ली को मिल रहा है। सोमवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक और स्थिर नेतृत्व में भारत आज एक भरोसेमंद वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।



अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने के फैसले का जिक्र करते हुए प्रवेश साहिब सिंह ने इसे भारत के लिए बड़ी आर्थिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक सोच तात्कालिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित है। यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें दिल्ली के विकास को भी विशेष महत्व दिया गया है। मंत्री ने कहा कि यह बजट आज के फायदे के लिए नहीं, बल्कि आने वाले भारत के निर्माण के लिए है। यह 2047 तक विकसित भारत और उसके साथ विकसित दिल्ली का रोडमैप पेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के बुनियादी ढांचे पर बात करते हुए मंत्री ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सड़क विकास के लिए 805 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं 2026–27 के लिए केंद्र सरकार से लगभग 1,200 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता और आवंटन प्राप्त करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई केंद्रीय सहायता से राजधानी में सड़कों की गुणवत्ता सुधरेगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही बड़े पैमाने पर सड़कों के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के कार्य किए जाएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण अब केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है। इसके चलते कई वर्षों से लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले राजनीतिक टकराव के कारण दिल्ली का विकास बार-बार रुकता था। अब काम फोकस, पारदर्शिता और गति के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed