{"_id":"6a14587e74a96b0334057cd8","slug":"a-businessmans-house-was-burgled-in-broad-daylight-with-rs-38-lakh-in-cash-and-jewellery-worth-lakhs-stolen-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137918-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कारोबारी के घर में दिनदहाड़े चोरी, 38 लाख नकदी और लाखों के गहने ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कारोबारी के घर में दिनदहाड़े चोरी, 38 लाख नकदी और लाखों के गहने ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-, हरिनगर इलाके की घटना
-बदमाशों ने महज एक घंटे में दिया वारदात को अंजाम, वारदात के दौरान कारोबारी खाना खाने के लिए गए थे होटल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरिनगर इलाके में दिनदहाड़े बदमाशों ने कारोबारी सिमरन सिंह के घर को निशाना बनाया। महज एक घंटे के भीतर ही बदमाशों ने घर में रखे 38 लाख रुपये और लाखों के गहने चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान कारोबारी खाना खाने के लिए होटल गए हुए थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 33 साल के सिमरन सिंह अपने परिवार के साथ फतेह नगर में रहते हैं। हरिनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में सिमरन सिंह ने बताया कि इन दिनों उनके माता-पिता अमृतसर पंजाब गए हैं। बेटी भी उन्हीं के साथ है। 24 मई की सुबह 10 बजे वह घर को लॉक करने के बाद मार्केट में खाना-खाने गए थे। वह 11 बजे घर लौटे तो उनके घर का लॉक टूटा हुआ था। दोनों कमरे में रखी अलमारी के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा था।
सूचना मिलते ही हरिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच करने पर पता चला कि करीब 38 लाख रुपये, ढाई तोले के दो सोने के कड़े, दो-दो तोले के चार अंगूठी, दो तोले की एक सोने की चेन, एक जोड़ी कान की बाली, और डेढ़ तोले की पैंडेंट के साथ एक सोने की चेन गायब हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
Trending Videos