{"_id":"6a2caeb3b6d40f70040ffb8b","slug":"a-husband-wife-who-had-arrived-at-court-to-get-a-divorce-hugged-and-wept-tore-up-their-separation-petition-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कोर्ट में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी गले मिलकर रोए, अलग होने वाली अर्जी फाड़ी; वीडियो हो गया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कोर्ट में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी गले मिलकर रोए, अलग होने वाली अर्जी फाड़ी; वीडियो हो गया वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
सार
दावा किया जा रहा कि दृश्य तीस हजारी स्थित फैमिली कोर्ट का है। दोनों ने एक-दूसरे को सामने से देखने के बाद अपने सारे मतभेद भुलाते हुए गले मिलकर रोने लगे और साथ रहने का फैसला किया।
demo
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा। दावा किया जा रहा कि दृश्य तीस हजारी स्थित फैमिली कोर्ट का है। दोनों ने एक-दूसरे को सामने से देखने के बाद अपने सारे मतभेद भुलाते हुए गले मिलकर रोने लगे और साथ रहने का फैसला किया। सोशल मीडिया के अनुसार दोनों ने ही अपनी तलाक की अर्जी को भी फाड़ दिया। हालांकि मुकदमे की कानूनी स्थिति की पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, शिखा सिंह और सौरभ ने 2020 में शादी की थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला अदालत तक पहुंच गया। शिखा ने पति सौरभ पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस कराया था। इसी दौरान शिखा के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिवार ने उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे ही यह जानकारी सौरभ को मिली, उन्होंने तुरंत अपने ससुर को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके पूरे इलाज में मदद की। इलाज के बाद शिखा के पिता की सेहत में सुधार हो गया था।