सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr gusty winds alert next two hours

बदलने वाला है मौसम: दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे तेज हवाओं का अलर्ट, 60 KM/H तक चल सकते हैं झोंके

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 14 Jun 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर ध्यान दें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

delhi ncr gusty winds alert next two hours
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रविवार रात मौसम विभाग ने तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों के दौरान पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं के चलते पेड़ों की कमजोर शाखाएं टूट सकती हैं और खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुएं उड़ सकती हैं। लोगों को अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में जाने से बचने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया चालकों को होगी परेशानी
विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में धूलभरी परिस्थितियां भी बन सकती हैं, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और हाईवे पर सफर करने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

राजधानी में 20 जून तक फिर 42 डिग्री पहुंचेगा पारा
राजधानी में रविवार को गर्मी के कारण लोग बेहाल दिखे। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अगले एक सप्ताह तक कड़ी धूप निकलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 20 जून तक अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

रविवार सुबह से पहले न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दोपहर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

अगले सात दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर से शाम तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। हालांकि, इससे तापमान में कमी नहीं आएगी। सोमवार को पारा लगभग 40 सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं, 20 जून तक यह लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed