{"_id":"6a2ecb8bd9b0b05b20084573","slug":"teenager-murdered-following-dispute-over-brushing-shoulders-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-140950-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कंधा टकराने के विवाद में की गई किशोर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कंधा टकराने के विवाद में की गई किशोर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में घड़ौली पार्क में हुई वारदात, कुछ लड़कों ने दौड़ा-दौड़ाकर नाबालिग को चाकू मारा
-वारदात के बाद आरोपी हो गए फरार, पुलिस ने बाद में तीन नाबालिग को दबोचा
-आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस कर रही मामले की छानबीन, वारदात में और कितने लड़के थे शामिल
पुलिस कर रही मामले की मामले की छानबीन, सीसीटीवी कैमरों से की जा रही पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में शनिवार देर रात कंधा टकराने के बाद एक नाबालिग की दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने नाबालिग पर चाकू के कई वार किए। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त राजकुमार (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राजकुमार परिवार के साथ जीडी कॉलाेनी, मयूर विहार फेज-3 में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। राजकुमार पेशे से पेंटर था। शनिवार देर रात को वह अपने दोस्तों के साथ घड़ौली पार्क में टहल रहा था। इस बीच सामने से दोस्तों के साथ आ एक लड़के से इसका कंधा टकरा दिया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में बात मारपीट पर पहुंच गई। एक लड़के ने चाकू निकालकर राजकुमार पर हमला कर दिया। उसके दोस्त छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने पार्क में दौड़ा-दौड़ाकर उसे चाकू मारा। पार्क में चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में राजुकमार को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। रविवार को मामले में तीन नाबालिग लड़़काें को पकड़ा गया।