सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was attacked with a knife in the middle of the market, his condition is critical.

Delhi NCR News: बीच बाजार युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी 27-ब्लॉक में हुई वारदात, हमला करने के बाद आरोपी भागा, पीड़ित किसी तरह भागते हुए अपने घर पहुंचा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी जिला के मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी इलाके में बीच बाजार एक युवक पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। कई चाकू लगने के बाद पीड़ित हुजैफ (26) भागता हुआ किसी तरह अपने घर पहुंचा। बाद में परिजन उसे लेकर एलबीएस अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर हत्या के प्रयास का केस किया है। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 8.00 बजे मयूर विहार थाना पुलिस को एक युवक को चाकू मारने की कॉल मिली। कॉलर ने पुलिस को बताया कि त्रिलोकपुरी 27 ब्लॉक में चाकूबाजी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed