{"_id":"6adb66807c4d4a870b0b2386","slug":"aamir-shaukeen-sent-to-one-day-judicial-custody-in-a-case-involving-a-racial-remark-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160427-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नस्लीय टिप्पणी के मामले में आमिर शौकीन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नस्लीय टिप्पणी के मामले में आमिर शौकीन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
-दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी के मामले में एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया था। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवक के साथ नस्लीय टिप्पणी और अपमानजनक व्यवहार किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो करीब एक महीने पहले अहमदाबाद में रिकॉर्ड किया था। मामले में सात से आठ लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट, पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए विशेष पुलिस इकाई से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस घटना की कई नेताओं ने निंदा की है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
निष्पक्ष जांच की मांग : त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली ने पुलिस को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फोरम ने वीडियो की मूल रिकॉर्डिंग, उससे जुड़ी तकनीकी जानकारी और सोशल मीडिया अकाउंट के विवरण सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूत सुरक्षित रखने की मांग की है। साथ ही, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की अपील की है।