सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attacks BJP for postponing ward committee elections

Delhi NCR News: वार्ड समितियों का चुनाव टालने पर आप ने भाजपा को घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार वार्ड कमेटियों और स्थायी समिति के चुनाव की तारीख हो चुकी है तय

नई दिल्ली। एमसीडी वार्ड कमेटियों और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव बार-बार टाले जाने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दो बार वार्ड कमेटियों और स्थायी समिति के चुनाव की तारीख तय हुई, फाइलों पर हस्ताक्षर हुए और नोटिफिकेशन भी जारी हुआ, लेकिन बिना कोई कारण बताए चुनाव स्थगित कर दिए गए।
एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने का आरोप है कि 29 मई को नामांकन और तीन जून को प्रस्तावित चुनाव को तय प्रक्रिया का पालन किए बिना ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। नारंग ने कहा कि भाजपा को अपने ही पार्षदों की नाराजगी और जोन खोने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में स्थायी समिति के सदस्य प्रवीण कुमार राजपूत ने कहा कि केंद्र, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और एमसीडी सहित भाजपा की चार इंजन सरकार होने के बावजूद निगम का कामकाज प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन का चुनाव न होने से तीन महीनों से निगम की कार्यवाही ठप पड़ी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed