सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP's pot-breaking protest against water crisis

Delhi NCR News: पानी के संकट पर आप का मटका फोड़ प्रदर्शन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
29 मई को बड़े आंदोलन की चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में भीषण गर्मी के बीच गहराते जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया है। उसने देवली और कोंडली विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान पार्टी के विधायकों और पार्षदों अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन कर पानी की मांग उठाई।
आप के अनुसार, कोंडली विधानसभा के कई इलाकों में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। पानी की समस्या से परेशान स्थानीय लोग विधायक कुलदीप कुमार के कार्यालय पहुंचे और समाधान की मांग की। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। कुलदीप कुमार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हरियाणा से अतिरिक्त पानी लाकर दिल्ली को राहत देने का दावा किया था, लेकिन अब हालात ये हैं कि पहले मिलने वाला पानी भी लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि न्यू कोंडली के सी-3, सी-4 और सी-5 ब्लॉक के लोग धरने पर हैं, जबकि अन्य इलाकों के लोग भी आंदोलन की तैयारी में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा से कोंडली क्षेत्र में तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed