{"_id":"6a4bacb9a94c3de984008b44","slug":"aaps-silent-protest-outside-lnjp-hospital-over-drug-scam-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144368-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दवा घोटाले पर एलएनजेपी अस्पताल के बाहर आप का मौन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दवा घोटाले पर एलएनजेपी अस्पताल के बाहर आप का मौन प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार में हुए कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल के बाहर मौन और सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व डीजीएचएस डॉ. वत्सला अग्रवाल की तस्वीर वाले पोस्टर प्रदर्शित किए। इस दौरान सीएम के इस्तीफे की भी मांग की।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा खुद डॉ. वत्सला अग्रवाल पर 650 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा रही है, जबकि उन्हें दिल्ली सरकार में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) के पद पर नियुक्त भी भाजपा सरकार ने ही किया था। उन्होंने दावा किया कि डॉ. वत्सला के खिलाफ विजिलेंस जांच लंबित होने के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी कर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया।
बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा घोटाला मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की जानकारी के बिना संभव नहीं है। दोनों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि दवाओं और चिकित्सा सामग्री की खरीद बाजार मूल्य से कई गुना अधिक दरों पर की गई, जिसके कारण सरकारी अस्पतालों में दवाओं और जांच सेवाओं पर असर पड़ा।