ये कैसा गुस्सा: सहमति संबंध में रहने वाले युवक से रात में विवाद, बिना कपड़ों के बाहर निकली महिला; बताई आपबीती
जहांगीरपुरी में शनिवार रात एक महिला बिना कपड़ों के सड़क पर निकली। सहमति संबंध में विवाद और नशे के बाद वह घर से निकली थी। पुलिस जांच में मारपीट या यौन अपराध की पुष्टि नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार देर रात सहमति संबंध में रहने वाले युवक और उसकी पत्नी से विवाद होने पर एक महिला बिना कपड़ों के बाहर निकल गई। महिला सीधे थाने पहुंची और पुलिस से मदद मांगने लगी। किसी शख्स ने महिला को देखकर उसका वीडियो बना लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस महिला को थाने लेकर गई। बाद में वीडियो वायरल हो गया।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला के साथ किसी तरह की मारपीट, छेड़छाड़ या यौन अपराध की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 जुलाई की रात पीसीआर कॉल मिली थी कि एक महिला बिना कपड़ों के सड़क पर घूम रही है।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह शेख अल्फाजुद्दीन नाम के व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। शेख पहले से शादीशुदा है। रात में उनलोगों ने शराब पी थी, जिसके बाद महिला, उसके साथ सहमति संबंध में रहने वाले युवक और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि मारपीट की आशंका के चलते वह नशे की हालत में घर से बाहर निकल गई। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट की बात सामने नहीं आई। पुलिस ने आवश्यक एहतियाती कार्रवाई करने के बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।