पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young people learned the science of controlling the mind

Delhi NCR News: युवाओं ने सीखा मन को नियंत्रित करने का विज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित युवा चेतना केंद्र में आयोजित व्यक्तित्व विकास कोर्स के अंतर्गत युवाओं ने मन को नियंत्रित करने का विज्ञान सीखा।कार्यक्रम में यूपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता शांतिकुंज के आशीष कुमार सिंह ने कहा कि विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण कर व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पा सकता है। कार्यक्रम में योग एवं ध्यान सत्र भी आयोजित किया गया। दिल्ली इकाई के समन्वयक मनीष कुमार और विनय पाण्डेय ने बताया कि गायत्री परिवार एवं डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए देशभर में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ओंकार शर्मा, आदर्श, बंटी कुमार, नविता कुमारी और राजनंदिनी सहित अनेक युवा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed