फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP staged a sit-in protest against the mismanagement of the JNU health centre

Delhi NCR News: जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था के विरोध में एबीवीपी का धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप, चिकित्सा उपकरण व विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं की कमी और कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जेएनयू इकाई ने बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उधर जेएनयू प्रशासन का कहना है कि धक्का-मुक्की में तीन गार्डाें को भी चोट आई है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्र लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर शिकायत कर रहे थे। मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर भी शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों की जानकारी लेने के लिए कार्यकर्ता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। आरोप है कि सवाल पूछने पर सुरक्षा कर्मियों ने उनसे दुर्व्यवहार किया और बाद में धक्का-मुक्की की। एबीवीपी ने मामले में जिम्मेदार सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई, उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराने और मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की मांग की है। केंद्र के अधिकारियों के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि धक्का-मुक्की में उनके तीन गार्डाें को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


एबीवीपी अध्यक्ष का बयान
एबीवीपी जेएनयू अध्यक्ष मयंक पंचाल ने कहा कि जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र छात्रों की सुविधा के लिए है। यह किसी अधिकारी या सुरक्षा कर्मी की मनमानी के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ किया गया व्यवहार बेहद गंभीर है। पंचाल ने घायल हुए विकास पटेल, अभय और अनीमेष की घटना में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी जेएनयू मंत्री प्रवीण कुमार पीयूष ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा प्रत्येक छात्र की मूल आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल पूछने पर छात्रों से धक्का-मुक्की की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed