{"_id":"6a74a875c6ae5ff1710fc540","slug":"admission-to-sols-two-year-pg-program-will-be-based-on-merit-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149384-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसओएल के दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिला दो मेरिट से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसओएल के दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिला दो मेरिट से होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पहले सीयूईटी पीजी स्कोर और सीटें बचने पर यूजी स्कोर से होगा दाखिला
-दाखिले के लिए पंजीकरण 24 अगस्त तक किया जा सकता है, पहली मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिला दो मेरिट के आधार पर होगा। पहले दाखिला सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर तैयार मेरिट से होगा, जबकि बाद में सीटें बचने पर दाखिला यूजी स्कोर से होगा। दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और आवेदन 24 अगस्त तक किया जा सकता है, पहली मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी होगी।
स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि एसओएल के दो वर्षीय स्नातकोत्तर प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर के माध्यम से दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एमए हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत तथा एमकॉम में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 14 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 24 अगस्त 2026 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम की 1500 सीटों पर दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी की जाएगी।
पहली मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीटें बचने की स्थिति में दाखिला स्नातक के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। स्नातक के स्कोर के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। वहीं नियमित कॉलेजों में एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिला नहीं होने पर एसओएल में आवेदन किया जा सकता है। प्रो. मागो ने बताया कि हमारे यहां एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम के लिए 2900 सीटें हैं, ऐसे में दाखिले की काफी संभावना है।